“ॐ नमः शिवाय…”
जब भक्त सच्चे मन से महादेव की पूजा करता है, तब उसके सारे दुःख कटने लगते हैं।शिवलिंग पर चढ़ाया गया हर पदार्थ कोई साधारण वस्तु नहीं होती – वो एक माध्यम होता है, जिससे हमारा भाव प्रभु तक पहुँचता है।तो आइए जानते हैं, शिवलिंग पर क्या चढ़ाने से क्या फल प्राप्त होता है।
1. जल (पवित्र गंगाजल या साधारण जल)
शिवलिंग पर जल अर्पण करने से मन की शांति मिलती है और क्रोध शांत होता है।यह जीवन में संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा लाता है।
2. दूध
दूध अर्पित करने से रोगों का नाश होता है और शरीर में स्वास्थ्य बना रहता है।यह चित्त को शांत करता है और मन को एकाग्र करता है।
3. बेलपत्र (बिल्वपत्र)
शिवजी को सबसे प्रिय है बिल्वपत्र।इसे चढ़ाने से सभी पाप क्षमा होते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है।त्रिदोषों का नाश होता है और भक्त की सभी मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं।
4. भांग और धतूरा
यह दोनो शिवजी के प्रिय हैं, पर इन्हें केवल शुद्ध रूप में और सही विधि से चढ़ाया जाना चाहिए।ये चढ़ाने से मानसिक दोष और भ्रम दूर होते हैं।
साधकों के लिए यह विशेष फलदायी माने गए हैं।
5. शहद और घी
शिवलिंग पर शहद चढ़ाने से वाणी में मधुरता आती है और संबंधों में सुधार होता है।घी से अभिषेक करने से आयु, तेज और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
6. चंदन
चंदन का लेप शिवलिंग पर करने से मानसिक शांति मिलती है और पूजा में स्थायित्व आता है।यह तप, ध्यान और साधना करने वालों के लिए अत्यंत लाभकारी है।
7. अक्षत (साफ़-सुथरे चावल)
चावल अर्पित करने से अन्न-धन की वृद्धि होती है और दरिद्रता दूर होती है।यह गृहस्थ जीवन को सुखमय बनाता है।
8. फूल (विशेषतः आक, कनेर, कमल आदि)
इन पुष्पों से शिव को प्रसन्न किया जा सकता है।इनसे भक्त की आस्था और भक्ति की सुगंध प्रभु तक पहुँचती है।